कायमगंज: पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने 2 घंटे बाद निकाले शव, दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा
कायमगंज के कटरा रहमत खां गांव निवासी विनोद का 12 साल का बेटा सूरज और राजपाल का 10 साल का बेटा मोनू अपने दो दोस्तों चंदू और नन्हे के साथ पानी भरे गड्ढे के पास गया था। सभी बच्चे पानी में नहाने लगे। इसी दौरान सूरज और मोनू गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ नहा रहे बच्चे गांव पहुंचे और परिवार को घटना की जानकारी दी। सूरज और मोनू की डूबने से मौत हो गई।