कैराना: कांधला के जसाला गांव के निकट ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Kairana, Shamli | Aug 13, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के निकट सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।