पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के समीप एक मजदूर के साथ बदमाशों ने की छिनछोर व मारपीट; मजदूर हुआ घायल, GMCH में भर्ती
डगरूआ थाना क्षेत्र के गंडवास गांव के मोहम्मद जहीर के पुत्र मोहम्मद तौकीर राजा पंजाब मजदूरी का काम करने के लिए जा रहे थे। वहीं ट्रेन पकड़ने के लिए पूर्णिया कोर्ट आए हुए थे। तभी कुछ बदमाशों के द्वारा मजदूर को जबरन उठाकर पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से दूर सुनसान इलाके में ले गया और मजदूर के साथ छिनछोर व मारपीट किया। घायल मजदूर को GMCH किया भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।