पूर्णिया पूर्व: दीवानगंज में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रतिमा के साथ निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा
प्रखंड क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत दीवानगंज में नव निर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हनुमान जी का प्रतिमा को लेकर नगर भ्रमण किया गया।जिस दौरान हनुमान जी के प्रतिमा को रथ पर रख कर सैकड़ो राम भक्त गाजे बाजे के साथ जयघोष का नारा लगाते हुए मंदिर प्रांगण से निकल कर गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची।