पूर्णिया पूर्व: चैती छठ को लेकर रानीपतरा में श्रद्धालुओं ने दिया भगवान भास्कर को अर्ध्य
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रविवार को आस्था का महापर्व चैती छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने समस्त मानव जाति की रक्षा हेतु कामना की। प्रखंड के रानीपतरा, रजीगंज, बेलौरी, दीवानगंज, मंझेलि, महेंद्रपुर, सपनी आदि में सभी अपने अपने दरवाजे पर हीं पोखर खोद कर छठ मनाया।