पूर्णिया पूर्व: हिंदू नव वर्ष के आगमन को लेकर चांदी कठुआ में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
हिंदू नव वर्ष के आगमन को लेकर चांदी कठुआ बंगाली टोला में हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चांदी कठुआ बंगाली टोला से होते हुए रानीपतरा, पैकागोला, थाना चौक होते हुए पुनः बंगाली टोला पहुँची। कलश यात्रा में 101 महिलाओं एवं कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया। मौके पर जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद थे।