पूर्णिया पूर्व: गिरजा चौक के समीप ऑटो और टोटो की टक्कर में 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, GMCH में भर्ती
गिरजा चौक के पास ऑटो और टोटो की टक्कर में एक बालक घायल हो गया। घायल हजीरगंज संथाली टोला निवासी तन्नू किसकू का पुत्र राजीव किसकू है। दरअसल, बालक अपने माता-पिता के साथ टोटो पर सवार होकर हजीरगंज संथाली टोला से डरगहा गांव जा रहा था तभी गिरजा चौक के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने टोटो में टक्कर मार दी।