स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ जारी
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग एक महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर किया है। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी सच्चाई जुटाने में लगी हुई है