लोहरदगा: मजदूरों की मेहनत देश की प्रगति की रीढ़, उनके अधिकारों की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी: निशीथ जायसवाल, CBCWU अध्यक्ष
लोहरदगा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन ने सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि सीधे मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को सामने लाने और समाधान की दिशा में पहल करने का काम किया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने खुद..