खंडवा: NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
खण्डवा देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़े NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज खण्डवा जिला युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल जाधव के नेतृत्व में बस स्टैंड मूंदी पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया एवं जमकर नारेबाजी की।