सिमरिया: बिरवाहि में विकलांग महिला को बच्चों को सब्जी तोड़ने से मना करने पर कपड़े उतारकर पीटा, कलेक्टर से मदद की गुहार
Simariya, Panna | Jan 28, 2025 ग्राम बिरवाहि में बच्चो को सब्जी तोड़ने से मना करने पर गुस्साई तीन महिलाओं ने एक राय होकर एक विकलांग तथा गूंगी महिला की लाठी-डंडो से बेदम पिटाई कर दी इतना ही नही महिलाओ का जब इतने में भी मन नही भरा तो तीनों महिलाओ ने विकलांग व गूंगी महिला के कपड़े फाड़ कर उसे जमीन में लेटकर लाठियों से पीटा किसी तरह आस-पास के लोगो ने महिला की जान बचाई।