कैरो: लोहरदगा डीईओ दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर बोले, भंडरा, किस्को व कैरो के आवासीय विद्यालयों में 11वीं की सीटें रिक्त।
झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 11वीं इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए इच्छुक छात्राओं को एक और अवसर दिया गया है। लोहरदगा डीईओ दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर ने गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विद्यालयों में अलग-अलग संकायों में सीटें रिक्त हैं