डौण्डी: सुशासन तिहार: शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की सहायता से जया और सीता बाई की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई
Dondi, Balod | May 6, 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम नर्राटोला की ग्रामीण महिलाओं जया चक्रधारी और सीता बाई को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु 12-12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली। इससे दोनों महिलाओं के घर में शौचालय बनाने का सपना साकार हो सका और वे बेहद खुश नजर आईं।