लोहरदगा: 27 नंबर रास्ते के जंगल में भालू के हमले से दतवन तोड़ रही महिला गंभीर घायल, वन कर्मियों ने दी सहयोग राशि
बताया गया कि सुलंती उरांव, पति संतोष भगत, शनिवार को 27 नंबर पुलिस पिकेट के समीप स्थित जंगल में अन्य ग्रामीणों के साथ दतवन तोड़ने गई थी। समूह में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। सभी लोग जंगल में कुछ दूरी बनाकर दतवन तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भालू वहां पहुंचा और सुलंती पर हमला कर दिया।