गुमला: गुमला में नशा कारोबार पर रोक लगाने की मांग, महिला संगठन ने डीसी व एसपी को सौंपा ज्ञापन
Gumla, Gumla | Jun 1, 2026 झारखंड प्रदेश प्रतिष्ठा महिला एसोसिएशन ने जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन की जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी के नेतृत्व में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ब्राउन शुगर, गांजा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।