सेन्हा: सेन्हा में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों की फसल व मकानों को भारी नुकसान
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण किसानों, व्यापारियों और दैनिक मजदूरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे से शुरू हुए मौसम परिवर्तन ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं।