घोड़ाडोंगरी: बटकीडोह गांव के खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
घोड़ाडोंगरी तहसील के बटकीडोह गांव गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे खेत में काम कर एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बटकीडोह गांव खेत में काम कर नरेश विश्वास 34 साल को सांप ने काट लिया।