राजगढ़: राजगढ में बेसहारा पशुओं का आतंक, बस स्टैंड पर सांड के हमले से चाय दुकानदार गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर
Rajgarh, Churu | Oct 6, 2026 बेसहारा पशु ने फिर एक चाय दुकानदार हरि मेघवाल निवासी डोकवा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जो कि बस स्टैंड राजगढ़ पर अपनी चाय की दुकान से पास ही स्थित दुकान चाय देने के लिए जा रहे थे।उसी दौरान बेसहारा पशु ने अचानक पीछे से दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया।घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने हरी मेघवाल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया,जहाँ से हिसार रेफर कर दिया।