सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण - अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय
-----------
अपर कलेक्टर श्री पी.के. पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जाए। प्राप्त होने वाली एक एक शिकायतों का विभागीय अधिकारी गहनता से परीक्षण करें तथा उनके निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें ।
उन्होंने ने कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट न रहे अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूध्द कार्यवाही की जाएगी। शिविर आयोजन से पूर्व संबंधित क्षेत्र की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक निराकरण कराएं जाने के निर्देश दिए । उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण अंचलो में संचालित पूर्ण नल जल योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण कराया जाना सुनिश्चित करें ।
बैठक में निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारु रखें। पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थल निर्धारित कर केवल लाइसेंसधारियों को अनुमति दें तथा अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां समय पर पूर्ण करें।
उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि नल जल योजनाओं में अनवरत विद्युत प्रवाह की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने डीपीसी को निर्देश दिए कि विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए जो राशि राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त हुई है उसके कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रारंभ कराएं तथा स्वयं मानीटरिंग करें । उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिए। इस अवसर पर एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी,डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj
24 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026