लालगंज: बाईपास रोड पर वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट के पास बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक गंभीर घायल
बाईपास रोड स्थित वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार देर रात बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित बोलेरो बिजली के दो पोल से भी टकरा गई, जिससे कुछ देर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हाजीपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।