Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

Dantewada |आकाशिय बिजली गिरने से 7 मवेशी की मौत आक्रोश | #chhatisgrah

Balaghat, Balaghat | Jun 5, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
सिरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों का पंजीयन

किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

#बालाघाट सिरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों का पंजीयन किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
टीएल बैठक में कलेक्‍टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा
23 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि जिले के किसी भी जर्जर शाला भवन में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। उन्होंने इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि वर्षा ऋतु में किसी विद्यालय की छत से पानी टपकने या दीवारों का प्लास्टर गिरने जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री मीना ने उपसंचालक कृषि को एपीसी बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

बिजली सुरक्षा एवं सोलर ऊर्जा को बढ़ावा
बैठक में विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया कि जिले में कहीं भी बिजली के झूलते या लटकते तार नहीं रहने चाहिए, जिनसे दुर्घटना की आशंका हो। ऐसे तारों का सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अक्षय ऊर्जा अधिकारी एवं विद्युत विभाग को अधिक से अधिक शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने के लिए अनुबंध प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि 24 भवनों में अनुबंध हो चुका है तथा दो दिनों में आठ और भवनों को शामिल किया जाएगा।

वन पट्टाधारक किसानों को मिले सभी सुविधाएं
कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को निर्देशित किया कि वन पट्टाधारक किसानों को खरीफ फसलों के लिए बीज एवं खाद उपलब्ध कराई जाए तथा सभी पात्र किसानों के केसीसी कार्ड बनाए जाएं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए गए कि आहार अनुदान योजना के अंतर्गत सभी पात्र बैगा महिलाओं को समय पर लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा को निर्देशित किया गया कि कामधेनु योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुपालकों के प्रकरण तैयार कर उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

आंगनवाड़ी केंद्रों में तकनीक आधारित शिक्षा पर बल
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशिक्षित करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लंबित प्रकरणों का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन योजनाओं के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों एवं दस्तावेजों का संकलन कर उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

संबल योजना एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा
श्रम पदाधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर बल दिया गया।

बैठक में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो निरोधक दवा से वंचित न रहे। अभियान में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी मामलों पर सख्ती
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minmpkrishi  #mp_wcdmp #healthminmp

#बालाघाट टीएल बैठक में कलेक्‍टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा 23 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि जिले के किसी भी जर्जर शाला भवन में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। उन्होंने इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि वर्षा ऋतु में किसी विद्यालय की छत से पानी टपकने या दीवारों का प्लास्टर गिरने जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री मीना ने उपसंचालक कृषि को एपीसी बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। बिजली सुरक्षा एवं सोलर ऊर्जा को बढ़ावा बैठक में विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया कि जिले में कहीं भी बिजली के झूलते या लटकते तार नहीं रहने चाहिए, जिनसे दुर्घटना की आशंका हो। ऐसे तारों का सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अक्षय ऊर्जा अधिकारी एवं विद्युत विभाग को अधिक से अधिक शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने के लिए अनुबंध प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि 24 भवनों में अनुबंध हो चुका है तथा दो दिनों में आठ और भवनों को शामिल किया जाएगा। वन पट्टाधारक किसानों को मिले सभी सुविधाएं कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को निर्देशित किया कि वन पट्टाधारक किसानों को खरीफ फसलों के लिए बीज एवं खाद उपलब्ध कराई जाए तथा सभी पात्र किसानों के केसीसी कार्ड बनाए जाएं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए गए कि आहार अनुदान योजना के अंतर्गत सभी पात्र बैगा महिलाओं को समय पर लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा को निर्देशित किया गया कि कामधेनु योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुपालकों के प्रकरण तैयार कर उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में तकनीक आधारित शिक्षा पर बल महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशिक्षित करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लंबित प्रकरणों का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन योजनाओं के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों एवं दस्तावेजों का संकलन कर उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संबल योजना एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा श्रम पदाधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो निरोधक दवा से वंचित न रहे। अभियान में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी मामलों पर सख्ती बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi #mp_wcdmp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ ‘आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026’ का समापन समारोह

जनजातीय कार्य विभाग एवं राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026’ का भव्य समापन समारोह 23 जून को भोपाल स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), अचारपुरा, ईंटखेड़ी परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय कलाकारों द्वारा निर्मित पारंपरिक शिल्प एवं कलाकृतियों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना, उन्हें डिज़ाइन नवाचार, प्रशिक्षण तथा विपणन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट आतिथ्य में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. विद्या राकेश, प्रबंध निदेशक एनआईडी, रामलाल रौतेल, अध्यक्ष मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग, भगत सिंह नेताम, सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग, मंगल सिंह धुर्वे, सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग, विष्णु खत्री, विधायक बेरसिया, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा तथा कमिश्नर तरुण राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जनजातीय कलाकार उपस्थित रहे।

समारोह में जनजातीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृतियों और शिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने कलाकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत मध्यप्रदेश की अमूल्य धरोहर है। सरकार कलाकारों को प्रशिक्षण, विपणन एवं आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनजातीय शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिल्पकारों को सम्मानित किया गया तथा कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया गया। महोत्सव ने जनजातीय कला एवं शिल्प को नई पहचान देने के साथ कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

#CMMadhyaPradesh  #WelfareTribal #minculturemp 
#JansamparkMP

#बालाघाट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ ‘आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026’ का समापन समारोह जनजातीय कार्य विभाग एवं राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026’ का भव्य समापन समारोह 23 जून को भोपाल स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), अचारपुरा, ईंटखेड़ी परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय कलाकारों द्वारा निर्मित पारंपरिक शिल्प एवं कलाकृतियों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना, उन्हें डिज़ाइन नवाचार, प्रशिक्षण तथा विपणन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट आतिथ्य में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. विद्या राकेश, प्रबंध निदेशक एनआईडी, रामलाल रौतेल, अध्यक्ष मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग, भगत सिंह नेताम, सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग, मंगल सिंह धुर्वे, सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग, विष्णु खत्री, विधायक बेरसिया, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा तथा कमिश्नर तरुण राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जनजातीय कलाकार उपस्थित रहे। समारोह में जनजातीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृतियों और शिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने कलाकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत मध्यप्रदेश की अमूल्य धरोहर है। सरकार कलाकारों को प्रशिक्षण, विपणन एवं आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनजातीय शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिल्पकारों को सम्मानित किया गया तथा कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया गया। महोत्सव ने जनजातीय कला एवं शिल्प को नई पहचान देने के साथ कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। #CMMadhyaPradesh #WelfareTribal #minculturemp #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वारासिवनी क्षेत्र के तीन ग्रामों में किसानों का पंजीयन, बनाया गया क्लस्टर

जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को रसायनमुक्त कृषि पद्धति से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 जून को वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगोड़ी, बघोली एवं कोलीवाड़ा को मिलाकर प्राकृतिक खेती के लिए एक क्लस्टर का गठन किया गया तथा किसानों का पंजीयन कार्य संपन्न कराया गया।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जिले में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से तीन ग्राम पंचायतों को एक क्लस्टर के रूप में विकसित करते हुए किसानों का पंजीयन कराया गया। पंजीयन कार्य में किसान मित्र दीदियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए किसानों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के स्थान पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जैविक संसाधनों का उपयोग किया जाता है, जिससे खेती की लागत में कमी आती है और भूमि की उर्वरता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। साथ ही किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं।

अभियान के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन तथा वाफसा जैसी पद्धतियों की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि जल संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा देती है।

श्री मालवीय ने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए क्लस्टर आधारित मॉडल पर कार्य किया जा रहा है, ताकि एक ही क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाकर सामूहिक रूप से लाभान्वित हो सकें। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार पंजीयन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक खेती से जुड़कर कम लागत में टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को अपनाएं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP #minmpkrishi

#बालाघाट प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वारासिवनी क्षेत्र के तीन ग्रामों में किसानों का पंजीयन, बनाया गया क्लस्टर जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को रसायनमुक्त कृषि पद्धति से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 जून को वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगोड़ी, बघोली एवं कोलीवाड़ा को मिलाकर प्राकृतिक खेती के लिए एक क्लस्टर का गठन किया गया तथा किसानों का पंजीयन कार्य संपन्न कराया गया। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जिले में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से तीन ग्राम पंचायतों को एक क्लस्टर के रूप में विकसित करते हुए किसानों का पंजीयन कराया गया। पंजीयन कार्य में किसान मित्र दीदियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए किसानों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के स्थान पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जैविक संसाधनों का उपयोग किया जाता है, जिससे खेती की लागत में कमी आती है और भूमि की उर्वरता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। साथ ही किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं। अभियान के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन तथा वाफसा जैसी पद्धतियों की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि जल संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा देती है। श्री मालवीय ने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए क्लस्टर आधारित मॉडल पर कार्य किया जा रहा है, ताकि एक ही क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाकर सामूहिक रूप से लाभान्वित हो सकें। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार पंजीयन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक खेती से जुड़कर कम लागत में टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को अपनाएं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

Dantewada |आकाशिय बिजली गिरने से 7 मवेशी की मौत आक्रोश | #chhatisgrah - Balaghat News