लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान से मकान, गौशाला व गैरेज का उड़ा टीन शेड, महुआ पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत
लालगंज तहसील क्षेत्र के लायन पहड़ी गांव में शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे आए आंधी तूफान से एक परिवार का रिहायशी मकान, गौशाला और गैराज में लगे टीन सेड तेज हवाओं के साथ उड़ गया। वहीं कोठी धौकल सिंह बसाहीपुर निवासी पारसनाथ विश्वकर्मा उर्फ झल्लर विश्वकर्मा के घर के पास महुआ का पेड़ गिरने से एक पड़िया की मौत हो गई तथा एक पड़वा घायल हो गया।