खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बुधवार को कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, प्रसव कक्ष, आईसीयू, ऑपरेशन कक्ष, नवजात बच्चों के उपचार की एसएनसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट, ओपीडी और सर्जिकली वार्ड का निरीक्षण किया।