प्रतापगढ़: पट्टी कस्बे में शोक संवेदना जताने जा रही चाची-भतीजी सड़क हादसे में घायल
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव निवासी उर्मिला कनौजिया (50) अपनी भतीजी प्रिया (20) के साथ स्कूटी से पट्टी कस्बे की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे कस्बे में पहुंचीं, सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।बताया जाता है कि समोगरा गांव निवासी सचिन चौधरी की करंट लगने से मौत हो गई थी। उनके शव के