पुपरी: भिट्ठा मोर भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल में भंसार कार्यालय शुरू, वाहनों का आवागमन भी शुरू
भिट्ठा मोर भारत - नेपाल वार्डर पर नेपाल में भंसार कार्यालय शनिवार को सुवह 9 बजे खुल जाने से नेपाल आने जाने वालों के लिए वाहनों का आवागमन सुरु हो गया है। जिससे लोगो मे खुशी देखी जा रही है। भंसार कार्यालय शुक्रवार को बंद रहने के कारण वाहनों का आवागमन बंद था। जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।