घाटमपुर: जहांगीराबाद गांव के पास ई रिक्शा व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़त,पांच लोग हुए घायल, चार को किया जिला अस्पताल रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के जहागीराबाद गाँव के पास ई रिक्शा व बाइक की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को घायलों का उपचार कर 4 को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं, जहां दो की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।