गाज़ियाबाद: साहिबाबाद के साइट 2 स्थित हर्षा कंपाउंड में लगी भीषण आग, दमकल विभाग काबू पाने में जुटा
थाना साहिबाबाद में मोहन नगर स्थित हर्षा कंपाउंड में प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। दमकल की आधा दर्जन गाड़ी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर है।