गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थाना लोनी पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 5 बजे दिल्ली NCR क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले इरफान और फैजान नाम के 2 शातिर चोरों को चौकी क्षेत्र लोनी तिराहा से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।