राघोगढ़: सरस्वती शिशु मंदिर मकसूदनगढ़ के लेखपाल ने किया ₹11.49 लाख का गबन, राघोगढ़ न्यायालय ने सुनाई दो वर्षों की सजा
Raghogarh, Guna | Jul 30, 2024 मकसूदनगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर के लेखपाल मनीष गुप्ता को राघोगढ़ न्यायालय ने दो वर्ष की सजा सुनाई है। प्रिंसिपल ने 16 में 2023 को थाना में शिकायत की थी जिसमें स्कूल फीस के ₹11.49 लाख निजी उपयोग में ले लिए। विद्यालय की कैश बुक में 22 नवंबर 2022 से 1 अप्रैल 2023 तक लेखा जोखा वर्णित है। राघोगढ़ JMFC आशीष शर्मा ने फैसला सुनाया। ADPO मयंक भारद्वाज ने पैरवी की।