चूरू: आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांगें शामिल करने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में पेंशनर्स ने दिया धरना
Churu, Churu | Nov 14, 2026 आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स की मांगों को शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को चूरू रेलवे स्टेशन परिसर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। 3 घण्टे तक चले धरने में पेंशनर्स ने केंद्र सरकार से उनके हितों की अनदेखी नहीं करने की मांग की।