लालगंज: भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगंज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय बताया
बढ़ते साइबर अपराधों के बीच छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर 12:30 बजे भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगंज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से अवगत कराते हुए बताया कि थोड़ी सी सतर्कता अपनाकर अधिकांश साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।