पत्थलगांव: जशपुर में भाजपा नेता का डांस वीडियो हुआ वायरल, आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में उड़ाते दिखे पैसे
जशपुर जिले में एक भाजपा नेता का कथित अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में नेता भोजपुरी गीतों पर आयोजित रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान डांसर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें डांसर के आसपास पैसे उड़ाते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान जगेश्वर यादव के