सादाबाद: हाथरस रोड पर केवल गढ़ी के पास बस और टेंपो की टक्कर में 2 लोगों की हुई मौत, 6 घायल, पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम के लिए
आगरा के एक दर्जन से अधिक लोग वुधवार को हाथरस से आगरा जा रहे थे। केवल गढ़ी के पास टेम्पो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिसमें महिला पुरुष बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई, जिसके द्वारा सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक महिला और एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया है।