कुशलगढ़: कुशलगढ़ में गरबा-डांडिया की धूम, आधी रात तक थिरका नगर, अंगारों के बीच दिखी अटूट आस्था
नवरात्रि की अंतिम रात सोमवार को कुशलगढ़ में आस्था, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मगरी माता पहाड़ी स्थित अंबे माता मंदिर से लेकर सरस्वती मंच, जोशी सार्वजनिक गरबा मंडल और महालक्ष्मी गरबा मंडल तक गरबा-डांडिया की धूम रही। पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुष, युवतियों और युवाओं ने देर रात तक गरबा खेलकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगर सहित आसपास के