भीलवाड़ा: संत परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ में उमड़ रहे श्रद्धालु
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत चल रहे धार्मिक कार्यों की श्रृंखला में ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ द्वारा आयोजित भक्तमाल कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।