स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद थाने में वाहन मालिक से ₹5000 मांगने पर एएसआई निलंबित
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ उप निरीक्षक द्वारा एक वाहन मालिक से बतौर रिश्वत पांच हजार रुपए की मांग की गई। इसका ऑडियो संभाग स्तर के अधिकारियों के पास तक पहुंचा, जिसके बाद एसपी ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी का एक्सीडेंट विगत दिवस तेवरी के पास हो गया था। बीमा क्लेम के लिए थाने में आवेदन देकर पावती लेना था।