दरभंगा: दरभंगा के शुभंकरपुर के सतिस्थान मे सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने किया कार्यक्रम, सशक्त मिथिला के लिए एकजुट हो रही मैथिलानी
सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के एक अभिनव एवं असरदार अभियान "गाम बजा रहल अछि" शीर्षक अन्तर्गत जनसंपर्क अभियान प्रथम चरण में 31जनवरी 2026 से शुरू किया गया।इसके अन्तर्गत मिथिला के ग्रामीण अंचल की महिलाओं को अपने भाषा, संस्कृति, एवं परंपरा के प्रति सचेतनता के संग अपने अधिकार एवं अपने माटिक अस्मिता की रक्षा के लिए है। यह जानकारी सोमवार को दिन के 1 बजे दी गई है।