दरभंगा: इंटर परीक्षा में देरी से पहुंचे छात्रों को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्रों पर हंगामा और धक्का-मुक्की
दरभंगा जिले में इंटर की परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचे छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, आज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगभग 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए। लहेरियासराय स्थित रोज पब्लिक स्कूल और सुंदरपुर बेला हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रों और उनके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।