Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

बांकीपुर से प्रशांत किशोर के जीत फतह करने के बाद रफिगंज विधानसभा जनसुराज के वरिष्ठ नेत्री शगुफ्ता यास्मीन ने क्या कुछ कहा सुनिए

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

MORE NEWS

पवन सिंह निरहुआ से गुस्सा हो कर भाग गए बीच शो से

#pawansingh #nirahua #dineshlalyadav #reels #viral #trendingreelsvideo

पवन सिंह निरहुआ से गुस्सा हो कर भाग गए बीच शो से #pawansingh #nirahua #dineshlalyadav #reels #viral #trendingreelsvideo

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

नीतीश के उद्घाटन वाले अस्पताल में कारनामा! फ्रैक्चर पर POP की जगह बांध दिया कूट का कार्टून।

बेगूसराय में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार, मरीज के पैर में प्लास्टर की जगह कूट का कार्टून, वीडियो वायरल।

करोड़ों का अस्पताल, डॉक्टर-ड्रेसर गायब! घायल के पैर में कार्टून लपेटकर किया रेफर।

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत दिखाता एक शर्मनाक वीडियो बेगूसराय से सामने आया है। यह वीडियो किसी प्राइवेट क्लीनिक का नहीं, बल्कि उस अनुमंडलीय अस्पताल का है जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करोड़ों की लागत से किया था।

मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में सड़क हादसे में घायल युवक के फ्रैक्चर पैर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह कूट के कार्टून के टुकड़े लगाकर बैंडेज कर दिया गया और फिर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पीड़ित युवक नावकोठी के महेशवाड़ा का रहने वाला कुणाल कुमार है, जो 3 अगस्त की शाम हरसाइन पुल के पास बाइक हादसे में घायल हो गया था।

जब इस पर अस्पताल प्रभारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे गलत नहीं माना। उनका कहना था कि उस वक्त ऑर्थो डॉक्टर और ड्रेसर मौजूद नहीं थे, जान बचाने के लिए इम्मोबिलाइजेशन जरूरी था, मेडिकल साइंस में ऐसा होता है। उन्होंने स्टाफ की भारी कमी की बात भी स्वीकारी।

वहीं सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा है कि वीडियो संज्ञान में है, जांच कराई जाएगी, दोषी पर कार्रवाई होगी, हालांकि प्राथमिक उपचार में ऐसा किया जाता है।

सवाल बड़ा है — जब करोड़ों के अस्पताल में रात में एक फ्रैक्चर का इलाज नहीं हो सकता, तो गरीब मरीज कहां जाएं?

बेगूसराय में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, फ्रैक्चर मरीज के पैर में प्लास्टर की जगह बांधा कूट का कार्टून

बेगूसराय (बिहार)। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक हैरान करने वाला वीडियो बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से वायरल हो रहा है। सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर पर प्लास्टर करने की जगह डॉक्टरों ने कूट (अनाज रखने वाली बोरी) के कार्टून को काटकर बैंडेज बांध दिया।

यह वही मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।

*क्या है पूरा मामला:*
3 अगस्त की शाम नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव निवासी कुणाल कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी हरसाइन पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने समुचित इलाज की जगह दोनों तरफ कार्टून लगाकर पट्टी कर दी और बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

*प्रभारी का अजीब तर्क:*
अस्पताल प्रभारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी ने कहा - "उस समय ऑर्थो डॉक्टर और ड्रेसर उपलब्ध नहीं थे। ब्लीडिंग रोकने और इम्मोबिलाइज करने के लिए कार्टून लगाना मेडिकल साइंस में गलत नहीं है। अस्पताल में स्टाफ की कमी है, जिसके लिए कई बार विभाग को लिखा गया है। दिन में काम चल जाता है, रात में दिक्कत होती है।"

*सिविल सर्जन बोले - जांच होगी:*
बेगूसराय सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच कराई जा रही है। अगर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई होगी।

इस घटना ने एक बार फिर करोड़ों की लागत से बने सरकारी अस्पतालों की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है।
#Bharatcrimelivenews 
#BiharNews #Begusarai #BiharHealthSystem #NitishKumar #ManjhaulHospital #ViralVideo #HealthDepartment

नीतीश के उद्घाटन वाले अस्पताल में कारनामा! फ्रैक्चर पर POP की जगह बांध दिया कूट का कार्टून। बेगूसराय में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार, मरीज के पैर में प्लास्टर की जगह कूट का कार्टून, वीडियो वायरल। करोड़ों का अस्पताल, डॉक्टर-ड्रेसर गायब! घायल के पैर में कार्टून लपेटकर किया रेफर। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत दिखाता एक शर्मनाक वीडियो बेगूसराय से सामने आया है। यह वीडियो किसी प्राइवेट क्लीनिक का नहीं, बल्कि उस अनुमंडलीय अस्पताल का है जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करोड़ों की लागत से किया था। मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में सड़क हादसे में घायल युवक के फ्रैक्चर पैर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह कूट के कार्टून के टुकड़े लगाकर बैंडेज कर दिया गया और फिर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक नावकोठी के महेशवाड़ा का रहने वाला कुणाल कुमार है, जो 3 अगस्त की शाम हरसाइन पुल के पास बाइक हादसे में घायल हो गया था। जब इस पर अस्पताल प्रभारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे गलत नहीं माना। उनका कहना था कि उस वक्त ऑर्थो डॉक्टर और ड्रेसर मौजूद नहीं थे, जान बचाने के लिए इम्मोबिलाइजेशन जरूरी था, मेडिकल साइंस में ऐसा होता है। उन्होंने स्टाफ की भारी कमी की बात भी स्वीकारी। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा है कि वीडियो संज्ञान में है, जांच कराई जाएगी, दोषी पर कार्रवाई होगी, हालांकि प्राथमिक उपचार में ऐसा किया जाता है। सवाल बड़ा है — जब करोड़ों के अस्पताल में रात में एक फ्रैक्चर का इलाज नहीं हो सकता, तो गरीब मरीज कहां जाएं? बेगूसराय में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, फ्रैक्चर मरीज के पैर में प्लास्टर की जगह बांधा कूट का कार्टून बेगूसराय (बिहार)। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक हैरान करने वाला वीडियो बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से वायरल हो रहा है। सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर पर प्लास्टर करने की जगह डॉक्टरों ने कूट (अनाज रखने वाली बोरी) के कार्टून को काटकर बैंडेज बांध दिया। यह वही मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। *क्या है पूरा मामला:* 3 अगस्त की शाम नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव निवासी कुणाल कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी हरसाइन पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने समुचित इलाज की जगह दोनों तरफ कार्टून लगाकर पट्टी कर दी और बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। *प्रभारी का अजीब तर्क:* अस्पताल प्रभारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी ने कहा - "उस समय ऑर्थो डॉक्टर और ड्रेसर उपलब्ध नहीं थे। ब्लीडिंग रोकने और इम्मोबिलाइज करने के लिए कार्टून लगाना मेडिकल साइंस में गलत नहीं है। अस्पताल में स्टाफ की कमी है, जिसके लिए कई बार विभाग को लिखा गया है। दिन में काम चल जाता है, रात में दिक्कत होती है।" *सिविल सर्जन बोले - जांच होगी:* बेगूसराय सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच कराई जा रही है। अगर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई होगी। इस घटना ने एक बार फिर करोड़ों की लागत से बने सरकारी अस्पतालों की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। #Bharatcrimelivenews #BiharNews #Begusarai #BiharHealthSystem #NitishKumar #ManjhaulHospital #ViralVideo #HealthDepartment

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

दिनारा थाना क्षेत्र के योगिया गांव में बुधवार को हुई ह@त्या के बाद पूरे इलाके में तनाव और पुलिस कार्रवाई का दौर जारी रहा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी के दलान की तलाशी ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी शराब की खाली बोतलें और कुछ सीलबंद महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बरामद सामग्री को जब्त कर जांच की जा रही है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

दिनारा थाना क्षेत्र के योगिया गांव में बुधवार को हुई ह@त्या के बाद पूरे इलाके में तनाव और पुलिस कार्रवाई का दौर जारी रहा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी के दलान की तलाशी ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी शराब की खाली बोतलें और कुछ सीलबंद महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बरामद सामग्री को जब्त कर जांच की जा रही है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में बुधवार सुबह 60 वर्षीय चनेश्वर चौधरी को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। चनेश्वर चौधरी मनिहारी गांव के निवासी हैं और पूर्व में जोगिया निवासी अजीत तिवारी के यहां काम करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह वह किसी काम से अजीत तिवारी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उन्हें अपने साथ लेकर फरार हो गया।
घटना के समय एक अन्य के साथ काम के सिलसिले में वहां पहुंचे थे। गोली चलने की घटना होते ही एक अन्य व्यक्ति भाग निकले। गोली लगने के बाद चनेश्वर चौधरी की स्थिति के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं।
घटना के बाद जोगिया और मनिहारी गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और चनेश्वर चौधरी का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। चनेश्वर चौधरी के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में बुधवार सुबह 60 वर्षीय चनेश्वर चौधरी को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। चनेश्वर चौधरी मनिहारी गांव के निवासी हैं और पूर्व में जोगिया निवासी अजीत तिवारी के यहां काम करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह वह किसी काम से अजीत तिवारी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उन्हें अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना के समय एक अन्य के साथ काम के सिलसिले में वहां पहुंचे थे। गोली चलने की घटना होते ही एक अन्य व्यक्ति भाग निकले। गोली लगने के बाद चनेश्वर चौधरी की स्थिति के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद जोगिया और मनिहारी गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और चनेश्वर चौधरी का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। चनेश्वर चौधरी के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026