शिवपुरी जिले के पिछोर स्थित शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को अतिथि शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। अतिथि शिक्षक नीलम योगी ने कॉलेज के प्राचार्य केशव सिंह जाटव पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।