कटघोरा: CISF जवानों पर पिकअप चालक से मारपीट का आरोप, अंडरब्रिज जाम के बीच विवाद के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Katghora, Korba | Jul 12, 2026 कोरबा के कुसमुंडा-दीपका मार्ग स्थित कुचेना रेलवे अंडरब्रिज पर शनिवार शाम जाम के दौरान सीआईएसएफ जवानों पर पिकअप चालक और उसके हेल्पर से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।