लेस्लीगंज: रुद्र कुमार शुक्ला बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, तरहसी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन
कांग्रेस पार्टी द्वारा पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी में तरहसी प्रखण्ड में युवा समाजसेवी प्रिन्स पाण्डेय के आवास पर एक भव्य अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित स्थानीय समर्थकों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने नव