तालबेहट: बार क्षेत्र के गदयाना में करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पीड़ित किसान ने सहायता की मांग की
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गदयाना गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर मौत हो गई उक्त मामले को लेकर पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, और जानकारी देते हुए बताया विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उसकी एक भैंस की मौत हो गई है, जिसको लेकर बहुत परेशान है।