बदायूं: म्याऊ और गौंतर गांव के बीच चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Mar 10, 2024 बदायूं के म्याऊं और गौंतरा गांव के बीच चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पति-गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार रामविलास पुत्र भगवंत और मीना भारती पत्नी रामविलास गौंतरा गांव के रहने वाले है। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।