बदायूं: जगुआसेई गांव के तिराहे के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 10, 2024 थाना बिनावर क्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय वीरेंद्र शनिवार को साइकिल पर सवार होकर कुठिया गांव से दावत खाकर अपने घर जा रहे थे। वहीं थाना दातागंज क्षेत्र के जगुआसेई गांव के तिराहे के पास साइकिल सवार वीरेंद्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार वीरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।