बदायूं: कुरऊ गांव के पास ई -रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा के नीचे दबकर किशोर हुआ गंभीर घायल इलाज को जला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Mar 10, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुरऊ गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा के नीचे दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर देवकरन भारती पुत्र सचिन कुमार निवासी वसंतनगर कोतवाली उझानी क्षेत्र का रहने वाला है। किशोर ई रिक्शा में बैठकर अपने गांव के लिए जा रहा था तभी ई-रिक्शा पलट गया।