राघोपुर: राघोपुर की सरायपुर पंचायत में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
राघोपुर की सरायपुर पंचायत स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में होने वाले 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्तों ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली है। कलश शोभायात्रा में 251 कुमारी कन्या एवं महिलाएँ शामिल हुई है। सीढ़ी घाट पर पंडित ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराने के बाद कलश में जल भरी कराई।