राघोपुर: जुरावनपुर थाना की पुलिस ने पहाड़पुर पूर्वी पंचायत से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जुरावनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी बिरजू उर्फ प्रेमराज भगत बताया गया है। जुरावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पहाड़पुर पूर्वी पंचायत से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेजा गया है।