राघोपुर: जुरावनपुर थाने की पुलिस ने राघोपुर पश्चिमी पंचायत से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जुरावनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राघोपुर पश्चिमी पंचायत में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए वारंटी स्थानीय महेश पासवान एवं वकील राय बताए गए हैं। जुरावनपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राघोपुर पश्चिमी से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।