राघोपुर: राघोपुर थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बिजली चोरी करते पकड़े गए 14 लोग, प्राथमिकी दर्ज
राघोपुर थाना क्षेत्र की मोहनपुर, चांदपुरा, रामपुर श्यामचंद पंचायत में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत अभियंता रूपेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया है। इस दौरान बिजली की चोरी करते हुए 14 लोगों को पकड़ा गया है। विद्युत विभाग ने 14 लोगों के विरुद्ध राघोपुर थाने में जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।